धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में दो गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में दो गिरफ्तार

गोरखपुर। हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने की साजिश कर रहे दो लोगों को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपितों में एक जम्मू कश्मीर तो दूसरा पठानकोट के रहने वाले हैं। वे तीन महीने से यहां रह रहे थे और धर्मांतरण के प्रयास में लगे थे। पुलिस ने पिपराइच के अराजी चौरी चिलबिलवा निवासी संजय मौर्या के तहरीर पर दोनों के खिलाफ विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक उनकी पहचान केशव सिंह जनवाल पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी जानेपुर जम्मू कश्मीर और ओंकार निवासी अनेल पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। दोनों युवक जनवरी महीने से ही पिपराइच के चिलबिलवा गांव निवासी सीमा के घर रह रहे थे। दोनों गांव के लोगों को मिशनरी स्कूलों में दाखिला दिलाकर नि:शुल्क अच्छी शिक्षा,रोजगार देने, पैसे देने व ऐशो आराम की जिंदगी देने का प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का प्रसास कर रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों खुद को ईसाई धर्म का पाष्टर बता रहे थे। पुलिस ने संजय की सूचना पर दोनों को रविवार को ही हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद केस दर्ज किया।

दो साल पहले दोनों खुद थे हिंदू
एसओ पिपराइच मधुम मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दो साल पहले तक दोनों खुद हिंदू थे। लेकिन बाद में ईसाई धर्म से प्रभावित होकर कनर्वट हो गए। अब वे दोनों अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और यूपी के अलग अलग जिलों में जाकर गरीब लोगों को तरह तरह का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन को उकसा रहे हैं। इसी सिलसिले में जम्मू का केशव सिंह जनवाल 18 जनवरी 2022 को गोरखपुर आया तो पठानकोट का ओंकार 7 अप्रैल 2022 को आया था। दोनों पिपराइच के चिलबिलवां में सीमा के घर रह रहे थे। सीमा को इन लोगों ने ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के लिए तैयार भी कर लिया था।

इसे भी पढ़े   ममता बनर्जी ने कैबिनेट का किया विस्तार,बाबुल सुप्रियो समेत 9 मंत्रियों ने ली शपथ

25 लोगों का करा चुके हैं धर्म परिवर्तन
पुलिस के अनुसार दोनों ने दो साल में अलग अलग जगहों के करीब 25 लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तित करा चुके हैं। गोरखपुर में भी ये इसी प्रयास में थे लेकिन इनके मंसूबे फेल हो गए और दोनों पकड़े गए।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *