बिग बॉस 16 में अब्दु के दीवाने हुए लोग

बिग बॉस 16 में अब्दु के दीवाने हुए लोग

बिग बॉस 16 को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। घर में 16 कंटेस्टेंट्स अपना-अपना गेम खेल रहे हैं, पर दर्शकों को इस बार का शो कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस सीजन को बोरिंग बता रहे हैं। उनका कहना है कि शो में उन्हें सिर्फ अब्दु पसंद आ रहे हैं और वो उनकी वजह से से ही शो देख भी रहे हैं।

rajeshswari

इंस्टाग्राम पर मिस्टर खबरी नाम से बिग बॉस का फैन पेज है। इन्होंने एक पोल कराया, लोगों से पूछा कि इस बार का बिग बॉस उन्हें कैसा लग रहा है। ज्यादातर ने सीजन 16 को उबाऊ बताया। कहा कि घर में ऐसा सिर्फ एक सदस्य है जिसकी वजह से हम शो देखते हैं, वो है तजाकिस्तान से आए 19 साल के अब्दु राजिक। अब्दु, लड़कियों में काफी पॉपुलर हैं। शो में तो टीना दत्ता उनके पीछे ही पड़ गई कि मुझे अपनी गर्लफ्रेंड बना लो।

बिग बॉस 16 के 6 एपिसोड में एक ऐसा दौर भी आया जब अब्दु का दर्द छलक पड़ा। वो आंसू बहा रहे रैपर एमसी स्टैन को समझा रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी लोग बहुत कुछ बोलते हैं। इस घर में भी पीठ पीछे मुझे कहते हैं कि यह ऐसा है, ये वैसा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी लोग मुझे कमेंट बॉक्स में लिखते हैं कि यह तो छोटा है, बौना है, पर मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।

इसे भी पढ़े   यमुना नदी में नाव डूबने से 35 लोग लापता, अबतक बाहर निकाले गए तीन शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *