भदोही: एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

भदोही: एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

भदोही (जनवार्ता)। जनपद भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा इसका विस्तृत निरीक्षण किया। परेड में पुलिस लाइन के कर्मी, विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी तथा रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए।

rajeshswari

एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवचयनित आरक्षियों की पीटी एवं परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन एवं नियमों की ब्रीफिंग दी गई। साथ ही, प्रशिक्षण उस्तादों को निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षणार्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से भलीभांति अवगत कराएं।

परेड के बाद डायल 112 की पीआरवी वाहनों एवं उपकरणों की जांच की गई तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन भवन, आवासों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

एसपी के इस निरीक्षण एवं निर्देशों से पुलिस बल में अनुशासन एवं कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   आपकी निष्ठा केवल…लोकसभा चुनाव से पहले चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने जजों को दिया कौन सा मंत्र?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *