महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल , राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल , राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

Congress Protest: कांग्रेस आज महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भी कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके अलावा कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

rajeshswari

नई दिल्ली,  देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर है। कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़े   जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलायी शपथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *