जौनपुर: हत्या का वांछित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

जौनपुर: हत्या का वांछित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

जौनपुर (जनवार्ता) । थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम मोलानापुर में 9 अक्टूबर 2025 को राज सिंह चौहान पर गोली चलाने की घटना के मुख्य आरोपी करण चौहान को पुलिस ने बीती रात बंधवा तिराहे पर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर गठित तीन विशेष टीमों में से एक टीम रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर आते संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त करण चौहान को पैर में गोली लगी।

घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। करण चौहान पर जौनपुर और प्रयागराज जनपद में हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़: गरियाबंद में 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता बालकृष्ण समेत 10 ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *