राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजन एवं आरती

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजन एवं आरती

भक्तों को वितरण हुआ प्रसाद

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर बुधवार को गंगोत्री सेवा समिति द्वारा श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर माँ गंगा का विशेष पूजन एवं भव्य आरती हुई।
जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें सैकड़ों दीपों की मनमोहक रोशनी, शंखनाद, घंटों की ध्वनि और भक्तों के जयघोष से घाट गूंज उठा।
जहाँ भगवान श्रीराम के भजनों और गंगा स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिसमें हर दिन के तरह देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज) का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का यह दिन हमारे लिए गर्व और श्रद्धा का प्रतीक है। गंगा आरती के माध्यम से हम सभी ने भगवान राम और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पं. दिनेश शंकर दुबे, पं.संदीप कुमार दुबे, संकटा प्रसाद, आचार्य सीताराम पाठक, पुरोहित रवि शंकर, श्याम सुंदर सिसवाल सहित अन्य समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   विद्यापीठ में धरने पर बैठे छात्र,चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *