मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर साढ़े चार लाख नकदी और लाखों के आभूषण चोरी

मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर साढ़े चार लाख नकदी और लाखों के आभूषण चोरी

शिवपुर में दुस्साहसी वारदात से सनसनी, लगातार चोरी-छिनैती की घटनाओं से दहशत में लोग

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित अजय मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर टीन के बक्से में रखे साढ़े चार लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार तड़के घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर स्थित अजय मेडिकल के संचालक के अनुसार, वह शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में किराये के कमरे में रहता है। वहां पहले चोरी की घटना हो चुकी थी, जिसके चलते उसने अपनी नकदी और आभूषण दुकान में ही सुरक्षित रखे थे। सोमवार देर रात चोर रेलवे लाइन की ओर से दुकान की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और टीन का बक्सा खंगालकर उसमें रखी नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने दुकानदार को फोन कर दुकान की दीवार टूटे होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि दुकान में रखा साढ़े चार लाख रुपये नकद, चार सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठियां गायब थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

इसे भी पढ़े   सीआरसी में राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य ने वयोश्री योजना के तहत वृद्धजनों को बांटे सहायक उपकरण

एक माह में कई घटनाओं से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिवपुर थाने से करीब आधा किलोमीटर के दायरे में पिछले एक माह के दौरान चोरी और छिनैती की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल में नारायण पार्क के समीप खड़े टोटो की बैटरी चोरी हुई थी। इसके अलावा पुष्पराज सिनेमा परिसर स्थित एक दुकान में चोरी और लालजी कुआं के समीप छिनैती की घटना भी सामने आई थी।

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी किए जाने की जरूरत है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *