ड्रैगन की ओछी हरकत,छुट्टी मनाने आए भारतीय पत्रकार को वीजा देने में कर रहा आनाकानी

ड्रैगन की ओछी हरकत,छुट्टी मनाने आए भारतीय पत्रकार को वीजा देने में कर रहा आनाकानी
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच आए दिन विवाद के नए मामले सामने आते रहते हैं। चीन भारत के खिलाफ कोई ना कोई साजिश रचता रहता है। इसी कड़ी में अब एक और मामला सामने आया है। चीन ने दो भारतीय पत्रकारों का वीजा फ्रीज कर दिया है।

दरअसल दोनों पत्रकार छुट्टियां मनाने के लिए भारत आए थे। अब जब वो वापस चीन लौटना चाहते हैं तो उन्हें एंट्री देने से इंकार कर रहा है। इसपर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का बयान भी सामने आया है।

चीन ने दोनों भारतीय पत्रकारों का वीजा क्यों फ्रीज किया?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दोनों पत्रकार छुट्टियां मनाने के लिए भारत आए थे। इसके बाद जब वो वापस लौटने लगे तो उनका वीजा फ्रीज कर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,”चीन के कई ऐसे पत्रकार हैं, जिनके पास पत्रकारिता के लिए भारतीय का वीजा है। चीनी पत्रकारों को भारत में कोई कठिनाई नहीं होती है। चीन में काम करने वाले भारतीय पत्रकारों के संबंध में हम आशा करते हैं कि चीन के अधिकारी अपने देश में भारतीय पत्रकारों की निरंतर उपस्थिति और रिपोर्टिंग के लिए सुविधा देंगे।”

बागची ने ये भी कहा है कि इस मामले में वो चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा है कि भारत में चीन के पत्रकारों के साथ लंबे समय से खराब व्यवहार किया जा रहा है।

चीन ने एक बार फिर भारत को उकसाने की कोशिश की है। अरुणाचल प्रदेश के लिए चीन ने नामों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बताए गए हैं। चीनी मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के लिए चीनी नामों की सूची जारी की है। इसमें को-ओर्डिनेट्स के साथ जगहों के नाम बताए गए हैं। चीनी सरकार ने सूची में दो जमीनी क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पहाड़ी चोटियां और दो नदियों के नाम दिए हैं।

इसे भी पढ़े   दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 बजे शुरू होगा मुकाबला,विराट-सूर्याकुमार पर रहेंगी नज़रें

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *