राघव चड्ढा के बाद अब परिणीति चोपड़ा ने किया डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट

राघव चड्ढा के बाद अब परिणीति चोपड़ा ने किया डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। पहले दोनों लंच पर देखे गए, फिर कुछ ही घंटों बाद दोनों डिनर करने साथ में निकले। जैसे ही उनकी आउटिंग के वीडियो सामने आए, दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगीं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

rajeshswari

दरअसल,आम आदमी पार्टी के एक और सांसद संजीव अरोड़ा ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसने राघव और परिणीति की शादी की अफवाहों को हवा दे दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए रूमर्ड कपल को बधाई दी और लिखा कि ‘दोनों के मिलन में ढेर सारा प्यार और साथ हो’। जैसे ही दोनों की शादी की अफवाहें तेज हुईं तो एक्ट्रेस से भी इसे लेकर सवाल किया गया जिसपर उन्होंने शर्माते हुए रिएक्ट किया है।

राघव चड्ढा संग शादी की अफवाहों पर बोलीं परिणीति
सायना फेम एक्ट्रेस वेडिंग रूमर्स के बीच मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लैक ब्लेजर, मैचिंग पैंट्स और वाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर आईं, पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करना शुरू कर दिया। इस दौरान, पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि क्या शादी की खबरें सच हैं।

इन सवालों पर हंसी तो फंसी फेम एक्ट्रेस शर्माने लगीं। उन्होंने कुछ कहा तो नहीं लेकिन वह अपनी मुस्कुराहट भी छिपा नहीं पा रही थीं। वह बस सीधा सीधा चल रही थीं और अंत में थैंक्यू बोलकर अपनी गाड़ी में बैठकर चली गईं। अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या केसरी फेम एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

इसे भी पढ़े   26 हजार मेगावाट बिजली सप्लाई के बाद भी जनता परेशान,एक दिन में खराब हो रहे 500 ट्रांसफॉर्मर

राघव ने भी दिया था डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन
जब दोनों के वीडियो वायरल हुए तो लोग राघव और परिणीति के कथित रिलेशनशिप को लेकर खबरें बनाने लगे थे। ऐसे में जब आप सांसद कैमरे के सामने आए तो रिपोर्टर उनसे एक्ट्रेस को लेकर सवाल पूछने लगे। परी की तरह वह भी ब्लश करने लगे और बोले- ‘अरे आप राजनीति को लेकर सवाल कीजिए ना, परिणीति को लेकर नहीं’। हालांकि, दोनों की तरफ से इन अफवाहों पर कोई साफ प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *