शाहरुख की नई फिल्म Jawan में पहली झलक देख फैंस हो जाएंगे एक्साइटेड

शाहरुख की नई फिल्म Jawan में पहली झलक देख फैंस हो जाएंगे एक्साइटेड

नई दिल्ली। शाहरुख खान पठान को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे शाहरुख खान ने हाल ही में डंकी का ऐलान किया था और अब उन्होंने एक और नई फिल्म का ऐलान कर फैंस को सुपर एक्साइट कर दिया है। शाहरुख खान की जवान नाम की ये फिल्म अगले साल 2 जून को रिलीज होगी जिसकी पहली झलक शेयर कर दी गई है।

rajeshswari

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी नई फिल्म से पहली झलक भी दिखा दी है जिसे देखकर आप खुश ना हो जाएं तो कहना। शाहरुख अपने चेहरे को पट्टियों से लपेटते दिख रहे हैं तभी वो बंदूक निकालते हैं और फिर कहते हैं रेडी…और ये सब इतने ड्रामा के साथ दिखाया गया है जिसे देखने के बाद फैंस के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा हर कोई अपनी खुशी सोशल मीडिया पर ही शेयर कर रहा है।

अगले साल शाहरुख खान का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
4 सालों तक स्क्रीन से दूर रहने के बाद अब जब शाहरुख खान वापसी कर रहे हैं तो वो भी खूब धमाकेदार अंदाज में. पठान के अलावा वो डंकी और जवान का ऐलान भी कर चुके हैं। ये सभी फिल्में एक के बाद एक 2023 में रिलीज होंगी जिसे देखकर लग रहा है कि 2023 में बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का ही राज होगा। सबसे पहले जनवरी रिलीज होगी पठान, 2 जून को जवान और फिर दिसंबर में शाहरुख खान डंकी लेकर आएंगे। यानि साल के पहले महीने से लेकर आखिरी महीने तक शाहरुख खान का डंका खूब बजने वाला है।

इसे भी पढ़े   Night song and party rocks on the dancing floor
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *