“काहे लिखल अईसन किस्मत”पारिवारिक भोजपुरी फिल्म

“काहे लिखल अईसन किस्मत”पारिवारिक भोजपुरी फिल्म

वाराणसी (जनवार्ता)।”काहे लिखल अईसन किस्मत” फिल्म के सन्दर्भ प्रिन्स दीवाना, अनुप जेडी, साक्षी कोढालकर ने बताया कि 17 मई को आनन्द मन्दिर सिनेमा हाल में सुबह का शो 10 बजे से 12 बजे तक देखने को मिलेगा। यह फिल्म पारिवारिक फिल्म है जो कि जुल्म, अनाथ बच्चों के प्रति अन्याय के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है। जिसमें हीरो के रूप में प्रिन्स दिवाना अजय निशाद, अनुज यादव, हिरोईन साक्षी कोढालकर हैं। इस फिल्म में गाने अच्छे हैं जो कि सामाजिक व पारिवारिक है। इसके पहले प्रेमी नं.-1 फिल्म निकला था जो कि हिट हुआ है। पूर्वान्चल सहित बिहार में भोजपुरी का बोलबाला है। कहा कि भोजपुरी फिल्म दिल्ली, पंजाब हरियाणा, महाराष्ट्र तक छाया हुआ है। यदि काहे लिखल अईसन किस्मत हिट हुआ तो इसके बाद कई फिल्म बनाया जायेगा। इस फिल्म की शुटिंग बनारस व मिर्जापुर में हुई है। इस फिल्म के डाइरेक्टर सूर्या तमंग प्रोड्यूसर नागेन्द्र सिंह नागराज, गीतकार व लेखक विनय सिंह हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कन्नी के जुगाड़ से वृक्षारोपण,वायरल हो रहा नीतीश कुमार के मंत्री तेज प्रताप यादव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *