मेक्सिको की ऐतिहासिक जीत के जश्न ने ली 3 जानें, सड़कों पर उमड़ी लाखों की भीड़ बनी हादसे की वजह

मेक्सिको की ऐतिहासिक जीत के जश्न ने ली 3 जानें, सड़कों पर उमड़ी लाखों की भीड़ बनी हादसे की वजह

मेक्सिको सिटी । फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको ने राउंड ऑफ-32 के मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था, लेकिन खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मेक्सिको सिटी की सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई।

rajeshswari


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस्टाडियो एज़्टेका में मिली जीत के बाद पासेओ डे ला रिफोर्मा, एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक और आसपास के इलाकों में 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक फुटबॉल प्रशंसक जुट गए। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।


यह हादसा एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के पास हैम्बर्गो और लैंकेस्टर सड़कों पर हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दम घुटने से तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 44 वर्षीय एक पुरुष तथा 19 और 48 वर्ष की दो महिलाएं शामिल हैं।
घटना के बाद राहत एवं बचाव दल ने कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सार्वजनिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   वकार-उज-जमान,जिनके पास आ सकती है बांग्लादेश की कमान?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *