पर्यटकों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

पर्यटकों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

15 मोबाइल फोन बरामद

वाराणसी (जनवार्ता) । कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के रेलवे क्षेत्र में पर्यटकों एवं यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को सिगरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत दो लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले प्रयागराज निवासी गोविंद नारायण मिश्रा ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान मालगोदाम रोड पर एक संदिग्ध युवक के होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शमशाद, निवासी बजरडीहा, वाराणसी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने मजदूरी का हवाला देते हुए चोरी के मोबाइल फोन राहगीरों को बेचने की बात स्वीकार की।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी विकास सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार वेध तथा उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और चोरी के अन्य मामलों में भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   नगर आयुक्त ने लक्ष्मी कुण्ड, लोलार्क कुण्ड व मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *