भारत ने रचा इतिहास: महिला वनडे विश्व कप की पहली चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारत ने रचा इतिहास: महिला वनडे विश्व कप की पहली चैंपियन बनी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा बनीं जीत की हीरो

rajeshswari

मुंबई (जनवार्ता)  | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
शेफाली वर्मा ने 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन जोड़ते हुए ऑलराउंड प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना (45) और ऋचा घोष (34) ने भी अहम योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

दीप्ति शर्मा का जादू चला गेंद से भी


लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम निर्धारित 50 ओवरों में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शानदार शतक (108 रन) जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत की दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच रहीं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में नई इबारत


इस ऐतिहासिक जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वह कर दिखाया, जो अब तक सपना बना हुआ था। इससे पहले भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब से चूक गई थी।

इसे भी पढ़े   मुम्बई की तर्ज पर शुरू हुई ऑटो व ई-रिक्शा लेन व्यवस्था

डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जश्न का माहौल रहा। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की नई सुबह है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *