सरहदें बंद, रिश्ते कायम: 150 पाकिस्तानी दुल्हनों ने भारत में रचाई शादी

सरहदें बंद, रिश्ते कायम: 150 पाकिस्तानी दुल्हनों ने भारत में रचाई शादी

नागपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमाएं बंद होने के बावजूद करीब 150 पाकिस्तानी दुल्हनें भारत पहुंचकर विवाह बंधन में बंधीं। गृह मंत्रालय की विशेष अनुमति के तहत अप्रैल से जून के बीच दुल्हनें अपने रिश्तेदारों के साथ मस्कट, दुबई, कतर, कोलंबो और ढाका के रास्ते भारत आईं।

rajeshswari


इन शादियों का आयोजन नागपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, रायपुर, पुणे और भोपाल समेत विभिन्न शहरों में हुआ। सीमित वीजा और यात्रा प्रतिबंधों के कारण अधिकांश विवाह सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।


नागपुर निवासी इंकेश जशनानी की पत्नी आरती भी सिंध से लंबी हवाई यात्रा कर भारत पहुंचीं। वहीं, सिंध के घोटकी निवासी राभेल जसवाणी भी नागपुर आकर विवाह के बाद भारत में बस गए हैं।
सीमाई पाबंदियों और राजनीतिक तनाव के बीच हुई ये शादियां प्रेम और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक बनकर सामने आई हैं।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज : 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *