रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जवाब में रूसी जहाज डुबोने का दावा

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जवाब में रूसी जहाज डुबोने का दावा

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस ने 27 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश अपने लक्ष्य तक पहुंचीं। हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए गए। राजधानी कीव के अलावा सूमी, खारकीव और पोल्टावा क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

rajeshswari


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी के कारण देश की वायु रक्षा क्षमता प्रभावित हुई है। उन्होंने पश्चिमी देशों से तत्काल अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर तकनीक हस्तांतरित करने को लेकर सतर्क रुख अपनाते हुए कहा कि इतनी संवेदनशील तकनीक देने में सावधानी बरतनी होगी।


रूस के हमले के जवाब में यूक्रेन ने काला सागर में रूस के कंटेनर जहाज ‘यानिना’ को नौसैनिक ड्रोन से निशाना बनाकर डुबोने का दावा किया। यूक्रेन का कहना है कि जहाज रूस की सैन्य आपूर्ति श्रृंखला का अहम हिस्सा था। दूसरी ओर, रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम ने जहाज के डूबने की पुष्टि करते हुए दावा किया कि वह नागरिक सामान लेकर जा रहा था और चालक दल के सभी 17 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इसे भी पढ़े   अंतरधार्मिक प्रेम विवाह बना चर्चा का विषय, थाने में घंटों चली पंचायत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *