पहले सावन सोमवार पर शिवमय हुई काशी

पहले सावन सोमवार पर शिवमय हुई काशी

वाराणसी  (जनवार्ता)। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर काशी पूरी तरह शिवमय हो उठी। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच हजारों कांवड़िए बाबा श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए शहर पहुंचे। गंगाघाटों और विश्वनाथ धाम में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

rajeshswari


दशाश्वमेध, शीतला और राजेंद्र प्रसाद घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कांवड़ में गंगाजल भरा और बाबा के दर्शन-पूजन के लिए कतारों में लगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कांवड़ियों के लिए जलपान, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की।


सोमवार भोर की मंगल आरती के बाद सुकर्मा एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा। पहले सोमवार पर बाबा शंकर स्वरूप में दर्शन देंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में भी विशेष पूजन और जलाभिषेक होगा।


मंदिर प्रशासन ने सावन में 80 लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए धाम और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।

इसे भी पढ़े   मंडल स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में सभी जनपदों को टॉप-20 रैंक में लाने के सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *