खूबसूरती दिखने के लिए महिलाओं को छिपानी पड़ती हैं 5 चीजें

खूबसूरती दिखने के लिए महिलाओं को छिपानी पड़ती हैं 5 चीजें

नई दिल्ली। ये तो हर कोई जानता है कि महिलाएं और भी खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और एक अच्छे स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। लेकिन आप में ज्यादातर लोग इस बात से ना-वाकिफ होंगे कि इन्हीं महिलाओं को अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए की चीजें छिपानी भी पड़ती हैं।

rajeshswari

छिपानी पड़ती हैं? आपको भी सुनने में थोड़ा अजीब लगा होगा न लेकिन ये सच है। जिसे लोग लड़कियों को जितनी कोशिश सुंदर दिखने के लिए करनी पड़ती है उससे ज्यादा मेहनत उन्हें उन चीजों को छिपानी के लिए करनी पड़ती हैं, जो उनकी खूबसूरती में बाधा डालती हैं। क्या हैं वो 5 चीजें, आइए जानते हैं।

बॉडी हेयर
महिलाओं के लिए माना जाता है कि उन्हें अपने शरीर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। खासकर बॉडी हेयर की बात करें तो महिलाओं से हमेशा ये एक्सपेस्टेशन रखी जाती है कि उनके हाथ-पैरों और शरीर के बाकी हिस्सों के बाल न दिखें।

यही कारण है कि जब किसी महिला के हाथों में थोड़े भी बाल दिखते हैं तो लोग मुंह सिकोड़ लेते हैं। इसलिए अपने अंडरआर्म्स के बालों को छिपाने के लिए लड़कियां फुल या हाफ स्लीव पहनती हैं।

फेशियल हेयर
लड़के हो या लड़कियों दोनों के ही चेहरे पर बाल आते हैं, लेकिन महिलाओं में इसकी ग्रोथ कम होती है। आपने भी गौर किया होगा कि जब लड़कियों के अपर लिप पर बाल आने लगते हैं तो उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाने लगते हैं।

वैसे तो फेशियल हेयर आना आम बात है लेकिन फिर भी महिलाओं को इन्हें छिपाने के लिए अपने लिप, फेस वैक्स और थ्रेडिंग करवानी पड़ती है ताकि उनका चेहरे सुंदर दिख सके।

इसे भी पढ़े   भिखारी बनकर बनाया छोटे बच्चों को निशाना, डायरी में लिखता था गिनती…किया ऐसा गुनाह कि मिली सजा

चेहरे के दाग
समाज में महिलाओं के स्वभाव से ज्यादा उनकी खूबसूरती चेहरे से मापी जाती है, इसलिए अगर किसी महिला के चेहरे पर दाग हो तो वो एक्सट्रा मेकअप का सहारा लेकर उसे न दिखने लायक बनाती है। यही सब आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने पर भी किया जाता है। खूबसूरती को बनाए रखने के लिए और लोगों की एक्सपेक्टेशन पर खड़ा उतरने के लिए आज भी कई महिलाएं अपने चेहरे के दाग को छिपाने के लिए मुंह ढकती हैं।

एक्ने और पिंपल्स
साफ और ग्लासी स्किन वाली लड़कियों को ज्यादा खूबसूरत माना जाता है, बजाय उन महिलाओं के जिनके चेहरे पर एक्ने और बहुत सारे पिंपल्स हों। इसे उनकी खूबसूरती में दाग माना जाता है।

इसलिए कई महिलाएं अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तरह-तरह के घरेलू नुस्खों को अपनाती हैं और उन्हें छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।

बढ़ती उम्र पर रखती हैं पर्दा
खुद को जवां और खूबसूरत बनाएं रखने के लिए महिलाएं अपने चेहरे पर आ रही हल्की-हल्की झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने के लिए एंटी-एजिंग क्रीम और बोटॉक्स का सहारा लेती हैं। अगर वो ऐसा न करें तो हर कोई उन्हें बूढ़ा होने के ताने देने लगता है, फिर चाहें वो 30-35 साल की ही क्यों न हों। इसलिए अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए उन्हें चेहरे पर आते बढ़ती उम्र के निशानों को छिपाना पड़ता है।

महिलाओं के लिए ये जानना है जरूरी
आज के समय में बदलाव आना शुरु हुआ है और छिपाई जाने वाली चीजों को खुलकर सबके सामने लाने का महिलाओं ने प्रयास किया है। लेकिन इस बदलाव को और भी ज्यादा अपनाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े   सर्दियों में खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से वजन होता है कम,सेहत को मिलेंगे ये बड़े लाभ

हम महिलाओं के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि हम जैसी हैं वैसी ही खूबसूरत हैं औरकिसी दूसरे के लिए सुंदर बनने के लिए बाकी चीजें करने की जरूरत नहीं है। फिर चाहे वो फेशियल हेयर हों या फिर चेहरे की फोड़-फुंसियां।

ये सभी नेचुरल हैं और आपको इनका यूड टू होना जरूरी है। क्योंकि अगर आप इन चीजों को सामान्य समझेंगी तो खूबसूरती की परिभाषा बदलेगी और आगे आने वाली पीढ़ियों पर भी सुंदर दिखने का दबाव नहीं पड़ेगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *