राजातालाब सब्जी मंडी में 6 दुकानें जली

राजातालाब सब्जी मंडी में 6 दुकानें जली

रोहनिया। राजातालाब सब्जी मंडी में रविवार रात आग लग गई। इसमें 6 दुकानें जलकर राख हो गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। फायर बिग्रेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि चार माह पूर्व भी कई दुकानों में आग लगी थी और फिर वापस आग लग गई। सब्जी मंडी अध्यक्ष बाबू पटेल ने बताया कि देर रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई । इसमें लाखों का नुकसान हुआ है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Deoria: देवेश घर की तरफ नजर पड़ते ही बोला- सब कुछ खत्म हो गया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *