22 साल के संदीप की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस ने शुरू की जांच

22 साल के संदीप की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में एक 22 साल के युवक संदीप सोनकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पेट में दर्जनों बार वार किया गया, जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। मामला बीती रात एक शादी के समारोह में शुरू हुआ था। शिवपुर के कादीपुर में राजेश पटेल की पुत्री की शादी समारोह में काफी लोग इकट्ठा हुए थे। बारात निकल रही थी। इस दौरान लोगों मस्ती से डीजे पर नाच रहे थे। तभी किसी ने पत्थर का एक टूकड़ा नाचने वालों पर फेंक दिया। पिसौर माेहल्ले के निवासी किशन गुप्ता को एक टूकड़ा लग गया, तो उसने पास में खड़े संदीप सोनकर पर धावा बोल दिया। डीजे की तेज म्यूजिक के बीच मारपीट शुरू हाे गई। मामला बढ़ता देख घारातियों और बारातियों ने दोनों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया।

rajeshswari

शादी के बाद रात को किशन के घर गया था संदीप
शादी से निकलने के बाद आधी रात संदीप अपने दोस्तों आकाश गुप्ता, सूर्य प्रकाश कनौजिया और संदीप गुप्ता को लेकर किशन गुप्ता के घर पहुंच जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में उन्होंने गाली-गलौच की आवाजें सुनीं थी। संदीप के सभी दोस्त किशन को जोर-जोर से गाली दे रहे थे। इतने में घर के अंदर से किशन धारदार हथियार लेकर बाहर निकलता है और उसे संदीप सोनकर के पेट घुसेड़ देता है। इसके बाद उसने एक-एक करके दर्जनों वार संदीप सोनकर के पेट में किए। इससे संदीप वहीं पर गिर पड़ा और मौत हो गई। यह देख दोस्तों के होश उड़ गए और भागते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने शिवपुर थाने को जानकारी देकर घटना स्थल पहुंचे, तो देखे संदीप अचेतावस्था में पड़ा है। परिजनों ने संदीप को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं,पुलिस सीधे अस्पताल पहुंची, जहां पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़े   बजट से पहले बाजार में उथल-पुथल बरकरार,हल्की गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

FIR दर्ज, हत्यारे की धर-पकड़ शुरू
संदीप सोनकर आठ भाईयों में सातवें नंबर का था। वह रेलवे स्टेशन पर पानी और मछली बेचता था। वहीं मृतक के भाई बबलू सोनकर और पता बच्चे लाल सोनकर ने पुलिस में तहरीर दी। तहरीर में लिखा कि उसके भाई को धारदार हथियार से हत्या की गई। इसके बाद शिवपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। यहां पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। हत्यारे की धर-पकड़ शुरू हो गई है। संदीप के मौत के बाद भाई डब्लू,संतोष,सोनू,मोनू, बंटी,किशन,बहनें ज्योति और प्रीतम के आंसू ही नहीं थम रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *