बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान 8 लोगों की मौत:जलस्तर बढ़ने से हादसा हुआ,20-25 लोग लापता

बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान 8 लोगों की मौत:जलस्तर बढ़ने से हादसा हुआ,20-25 लोग लापता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव के चलते 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जलपाईगुड़ी के SP देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक देर शाम लोग मल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान नदी में तेज बहाव आ गया, मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में घुसे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया
जलपाईगुड़ी हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है। PMO की ओर से ट्वीट किया गया, दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना: PM।

11 लोगों को रेस्क्यू किया गया: DM
DM मौमिता गोदारा बसु का कहना है कि 8 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 40 लोग अभी भी एक आईलैंड में फंसे हुए हैं। NDRF की टीम लोगों को बचाने में जुटी है। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

राजस्थान के अजमेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। एक युवक का पैर फिसला था। उसे बचाने के लिए एक-एक कर 5 और युवक पानी में उतरे और सभी डूब गए। दलदल का उन्हें अंदाजा नहीं था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शवों को निकाला। मामला अजमेर के नसीराबाद स्थित नांदला इलाके का है।

इसे भी पढ़े   शिल्पा शेट्टी बस में ही लटक कर करने लगीं कसरत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *