कुरनूल सड़क हादसे में 8 तीर्थयात्रियों की मौत

कुरनूल सड़क हादसे में 8 तीर्थयात्रियों की मौत

कुरनूल, । आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार तड़के बोलेरो और लॉरी की आमने-सामने टक्कर में कर्नाटक के आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना के पास हुआ।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु मंत्रालयम मंदिर से दर्शन कर चिक्कमगलुरु लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों को एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स को 1.6 करोड़ का ऑफर देने के बाद पीछे हटी दिग्गज कंपनी,लोगों ने लताड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *