गुरुग्राम की कादीपुर फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक,पूरा इलाका खाली कराया गया

गुरुग्राम की कादीपुर फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक,पूरा इलाका खाली कराया गया

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के इलाके को खाली करा दिया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से बंद पड़ी इस फैक्ट्री में बारिश के पानी भर जाने के कारण अमोनिया गैस टैंक में लीकेज हो गया। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF),दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची। टीमों ने गैस लीकेज को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रभावित इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

प्रशासन अलर्ट: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाके से दूर रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   एप्पल ने लॉन्च किया नया iPhone 2025: A19 Pro चिप, 48MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *