अनिल अंबानी फेमा जांच के तहत मुंबई में ईडी के सामने पेश हुए-रिपोर्ट

अनिल अंबानी फेमा जांच के तहत मुंबई में ईडी के सामने पेश हुए-रिपोर्ट

नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को मुंबई में ईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक,अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि 64 वर्षीय अनिल अंबानी विदेशी फेमा की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। जिस मामले में अनिल अंबानी को तलब किया गया था,उसके बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। उद्योगपति अनिल अंबानी इससे पहले 2020 में यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी ईडी के सामने पेश हुए थे।

इसे भी पढ़े   मजदूर दिवस पर एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन ने शहीद मजदूरों को किया याद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *