बरेली : प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर हिंदू महिला का शोषण
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
बरेली (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फिटनेस के नाम पर एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। अल्टीमेट फिटनेस जिम के संचालक अकरम और आलम ने वजन घटाने के बहाने एक हिंदू महिला को प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। महिला बेहोश होते ही दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

पीड़िता महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपी जिम में वर्कआउट के लिए बुलाते थे। प्री-वर्कआउट ड्रिंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश करते और जिम के अंदर बने कमरे में ले जाकर शोषण करते थे। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी तथा लाखों रुपये की मांग की।
मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अकरम और आलम को गिरफ्तार कर लिया। जिम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये नकद, 9 शक्तिवर्धक शीशियां, 6 इंजेक्शन, 2 मोबाइल फोन और 1 पेनड्राइव जब्त किए गए हैं। उनके फोन से पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बरामद हुई है।
क्षेत्र अधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया, “दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके मोबाइल फोन में पीड़िता की वीडियो मिली है। आगे की जांच चल रही है।”
इस बीच दोनों आरोपियों की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वे हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह देखा जा रहा है कि इस जिम में अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसी घटनाएं तो नहीं हुईं। पीड़िता की सुरक्षा के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
बरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैला रही है। फिटनेस सेंटरों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

