जनवरी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 खोए मोबाइल बरामद

जनवरी में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 खोए मोबाइल बरामद

सोनभद्र पुलिस ने जनवरी 2026 में CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 30 लाख रुपये कीमत के 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाकर बड़ी सफलता हासिल की है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और आमजन को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को माह जनवरी 2026 में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस दौरान सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और सतत मॉनिटरिंग करते हुए कुल 151 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए, जिससे नागरिकों में खासा संतोष देखा गया। लोगों ने पुलिस की तत्परता और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिसंबर 2025 में भी 253 खोए मोबाइल बरामद किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़े   IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, 125 में 125 अंक हासिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *