यूपी-64 की प्राइवेट गाड़ियों को किया जाए टोल फ्री: डॉ. धर्मवीर तिवारी

यूपी-64 की प्राइवेट गाड़ियों को किया जाए टोल फ्री: डॉ. धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना को शर्मनाक बताते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने यूपी-64 नंबर की सभी निजी गाड़ियों को टोल मुक्त करने की मांग की है।

rajeshswari

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने रविवार को लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके साथ ओबरा जा रहे लोगों के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि प्रशासन की छवि को भी धूमिल करती है। डॉ. तिवारी ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज जनपद मुख्यालय है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कचहरी और तहसील के कार्यों से आते-जाते हैं, लेकिन मुख्यालय पहुंचने से पहले ही उन्हें टोल देना पड़ता है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि जिला आदिवासी बहुल है और यहां के लोगों के लिए बार-बार टोल चुकाना आर्थिक बोझ है। पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करने वाला प्रशासन स्थानीय लोगों को भी इको प्वाइंट तक जाने में कठिनाई में डाल रहा है। डॉ. तिवारी ने मांग की कि यूपी-64 की सभी प्राइवेट गाड़ियों को टोल फ्री किया जाए और दुर्व्यवहार करने वाले टोल कर्मियों को तत्काल हटाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रभारी मंत्री से भी बात की जाएगी।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में वामदलों का प्रदर्शन, मजदूरों पर दमन के खिलाफ राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *