बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री, विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री, विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

rajeshswari


यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद सामने आया। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ते हुए एनडीए सरकार की कमान सम्राट चौधरी को सौंप दी और बिहार के बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई। सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया। वह राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं।


शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इनमें भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे। समारोह में नेताओं की मौजूदगी ने इस बदलाव के राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया।


राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार में लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार अब नए नेतृत्व के साथ नई रणनीति और नई दिशा में आगे बढ़ सकती है। भाजपा के लिए यह बदलाव राज्य की राजनीति में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है

इसे भी पढ़े   रोहनिया में लाखों के जेवरात चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *