मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: ICU में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 20 से अधिक झुलसे

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: ICU में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 20 से अधिक झुलसे

मुजफ्फरपुर बिहार (जनवार्ता)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मरीज और तीमारदार झुलस गए। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) में लगी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच भड़की। देखते ही देखते आईसीयू धुएं से भर गया और मरीजों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बचाव दल ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे मरीजों को बाहर निकाला।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि कई मरीजों को गंभीर हालत में अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच के लिए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से समय पर पर्याप्त सहायता नहीं मिली। कुछ परिजनों ने अस्पताल कर्मियों के मौके से चले जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

घटना के समय आईसीयू में करीब 13 से 15 मरीज भर्ती थे। प्रशासन ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव संभव है।

इसे भी पढ़े   जैसा हत्याकांड,पार्टनर ने किया प्रेमिका का कत्ल,टुकड़ों में काटकर कुकर में पकाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *