पूर्व बीजेपी MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पूर्व बीजेपी MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सीवान (जनवार्ता)। बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। रविवार तड़के सीवान जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया। पुलिस के अनुसार सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का निवासी था।

rajeshswari


बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को वाहन सटने को लेकर हुए विवाद में सोनू यादव और उसके साथियों ने पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। वारदात का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी खुलेआम गोली चलाते दिखाई दिए थे।
पुलिस ने इससे पहले मामले के एक अन्य आरोपी छोटू यादव को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी थी।


इधर, हर्ष हत्याकांड की जांच के दौरान नगर थाना पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव निवासी सुनील यादव के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घटना में प्रयुक्त वाहन जामो थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर वाहन बरामद करते हुए चालक को हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ आश्रम में गोलीबारी:घटना में एक साधु की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *