हौसला बुलंद चोरों ने बंद पड़े दो मकानों के ताला चटका कर नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

हौसला बुलंद चोरों ने बंद पड़े दो मकानों के ताला चटका कर नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

डीडीयू नगर (जनवार्ता)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 7 पराहूपुर स्थित दो बंद पड़े मकानों का ताला चटका कर चोरों ने बीती रात लाखों रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और आराम से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मकान के गेट का ताला टूटा देखा तो उन्हें दोनों भवन स्वामियों को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद दोनों भुक्तभोगियों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 पराहूपुर स्थित बगीचे के समीप मैनुद्दीन अंसारी व सुशीला देवी पत्नी कमलेश प्रसाद मौर्य का मकान है। दोनों मकान बंद थे तथा बाहर के गेट पर भी ताला लगा हुआ था। बीती रात उन्हीं दोनों मकानों में चोरों ने ताला चटका कर अंदर कमरे में रखें सभी दरवाजे का ताला तोड़ डाला और उसके अंदर अलमारी में रखे कीमती जेवरात नगड़ी व अन्य कीमती सामान चुराकर आराम से फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि चोरों ने चोरी के सामान ले जाने के लिए मैजिक वाहन का इस्तेमाल किया है। इस बाबत मैनुद्दीन अंसारी के भतीजे सरफराज अंसारी ने बताया कि वह ही यहां रहते हैं तथा कहीं बाहर गए हुए थे। उनके मकान के मेन गेट के साथ कुल 8 ताला तोड़कर के लॉकर में अंदर से एक जोड़ी झुमके, अंगूठी, दो जोड़ी पायल व एक लाख नगदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है जो लगभग 2 से 3 लख रुपए मूल्य का होगा। वहीं सुशीला देवी के मकान से भी लगभग ₹3 लख रुपए के सामान की चोरी बताई जा रही है। इस बाबत मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों भवन स्वामियों की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   अफगानिस्तान में भूकंप से 1400 से अधिक मौतें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *