मां कामाख्या सहित चार नई नगर पंचायत के गठन पर सहमति,15 प्रस्तावों को मंजूरी

मां कामाख्या सहित चार नई नगर पंचायत के गठन पर सहमति,15 प्रस्तावों को मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा।

rajeshswari
  • बैठक में कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे 41 लाख 42 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
  • बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।
इसे भी पढ़े   एचडीएफसी बैंक ने शुरू किया ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट का पायलट प्रोजेक्ट,बगैर मोबाइल नेटवर्क के किया जा सकेगा ट्रांजैक्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *