देवरिया में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, मुर्गी फार्म के पास मिला शव

देवरिया में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, मुर्गी फार्म के पास मिला शव

देवरिया। देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां महुआडीह थाने के चिउरहा गांव में सोमवार की रात में अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह मृतक का शव एक मुर्गी फॉर्म के करीब मिला।

rajeshswari

हाटा कोतवाली के करज गांव के रहने वाले श्रीकांत प्रसाद (51) सोमवार की शाम धान की रोपाई कराकर रामपुर गौनरिया चौराहा पर बाजार करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा खास गांव के पास एक मुर्गी फार्म के पास उनका शव मिला।

शव का गला धारदार हथियार से रेता लग रहा था। महुआडीह पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम और दो बेटी शादीशुदा हैं। वह दो जुलाई को सऊदी कमाने जाने वाला था।

इसे भी पढ़े   iPhone की जगह निकला साबुन,ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले चुनें ये ऑप्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *