युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फेंका शव

युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फेंका शव

भदोही। भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के राम किशनपुर बसई गांव के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर और चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया है।

rajeshswari

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी दीपू नट( 20 ) के रूप में की गई।

हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग चकरोड के रास्ते होते हुए जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे युवक का शव मिला। मौके पर देखा गया तो दीपू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडे और थाना प्रभारी जेपी यादव मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े   मथुरा : गैस सिलिंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *