मूसेवाला मर्डर केस की जांच कर रही थी दिल्ली पुलिस की टीम,लिया गया बड़ा फैसला

मूसेवाला मर्डर केस की जांच कर रही थी दिल्ली पुलिस की टीम,लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले की जांच में शामिल 13 पुलिस अधिकारियों को कनाडा के एक गैंगस्टर से धमकियां मिलने के बाद उन सभी की सिक्योरिटी को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को इस बात की पुष्टि हुई है कि इन सभी अधिकारियों की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गई है।

rajeshswari

दिल्ली पुलिस की टीम कर रही जांच
पुलिस के कुछ आलाअधिकारियों के मुताबिक ये सभी 13 पुलिस अधिकारी दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। इन सभी को अब चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। दिल्ली में उनके आवास के बाहर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ये सभी अधिकारी आदेश जारी होते ही एक खास सुरक्षा घेरे के कवच यानी प्रोटेक्शन में आ गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की इस साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। कनाडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा से धमकियां मिलने के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ायी गयी है।

‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के आदेश के बाद विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एचजीएस धालीवाल, पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन और पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) मनीषी चंद्रा को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने लांडा से धमकियां मिलने पर विस्तारपूर्वक विश्लेषण करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

स्पेशल सेल को मिली थी धमकी
उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों को धमकी दी थी। सूत्रों ने बताया कि चार सहायक पुलिस आयुक्त और पांच इंस्पेक्टर को ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है जिसके बाद उनके साथ चौबीस घंटे एक सशस्त्र पुलिस कमांडो तैनात रहेगा।

इसे भी पढ़े   Ram Navami पर Indore में बड़ा हादसा,कुआं धंसने से कई लोग दबे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *