बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक चली फायरिंग; दो की मौत, गांव में पुलिस-पीएसी तैनात

बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक चली फायरिंग; दो की मौत, गांव में पुलिस-पीएसी तैनात

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित निजामपुर गांव में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से 20 से 22 राउंड गोलियां चलीं।

rajeshswari


फायरिंग में सोनू (42) और अजब सिंह (48) के सीने में गोली लगी, जबकि रतन और अरविंद के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सोनू और अजब सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि अजब के साथियों ने उसे अस्पताल ले जाते समय सड़क पर पड़े सोनू के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजब सिंह को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष लंबे समय से ब्याज पर दिए गए पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव गांव लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका अंतिम संस्कार कराया गया, जिसमें केवल परिवार के सीमित सदस्यों को शामिल होने की अनुमति दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़े   छपरा के बाद सीवान में मातम,जहरीली शराब पीने से पांच की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *