मिर्जामुराद में 5 लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद में 5 लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद ( जनवार्ता ) | मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार की रात विवाहिता के तहरीर पर पति, सास समेत 5 लोगो के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज की।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी गद्दार ने अपनी बेटी रहना की शादी 5 वर्ष भदोही जिले के उचितपुर गांव निवासी असगर अली पुत्र बब्बू के साथ किया था।

rajeshswari

विवाहिता का आरोप है कि 4 वर्ष पूर्व मेरे पति सास, जेठ समेत 5 लोगों ने दहेज में 50 हजार नगद की मांग करते हुए हमें मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता 5 दिन पूर्व अपने पिता के साथ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट यहां गुहार लगा न्याय की मांग की।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार की रात मिर्जामुराद पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर, सास व दो ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

इसे भी पढ़े   उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिन आंधी-तूफान,तीन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट,क्या है भविष्यवाणी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *