फिरोजाबाद में मालगाड़ी की बोगी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

फिरोजाबाद में मालगाड़ी की बोगी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

फिरोजाबाद  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर बुधवार को चार पहिया वाहनों को लेकर जा रही एक मालगाड़ी की बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस तथा दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच कर रही है। आग बुझने के बाद रेल यातायात को सामान्य करने और क्षतिग्रस्त बोगी को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   RCB vs SRH, IPL 2026: कोहली की नाबाद पारी से बेंगलुरु की शानदार जीत, 202 रन का लक्ष्य किया हासिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *