मछली विक्रेता की चाकू से गोदकर की हत्या

मछली विक्रेता की चाकू से गोदकर की हत्या

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में कादीपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की चाकू से गोदकर उसके दोस्त ने हत्या कर दी है। वैवाहिक समारोह में कंकर मारने पर विवाद शुरू हुआ था। जवाब में दोस्त ने गाली दे दी तो विवाद शुरू होने पर चाकू मार दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

rajeshswari

कादीपुर में राजेश पटेल की पुत्री की शादी समारोह में लोग मस्ती कर रहे थे। इस दौरान किसी न ईट पत्थर फेक दिया जिसके बाद किशन गुप्ता निवासी पिसौर थाना शिवपुर से संदीप सोनकर के बीच कहा सुनी हो गया। बात इतनी आगे बढ़ी की मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि बाद किशन गुप्ता ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने संदीप सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े   PDDU Nagar: यात्री के बैग में मिले 55 लाख रुपये पुलिस की आंखें फटी रह गईं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *