आरा में पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आठ गोलियां दागीं

आरा में पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आठ गोलियां दागीं

वारदात के समय बेटा भी था मौजूद

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार सुबह अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त राम कुमार सिंह (67) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नवादा थाना क्षेत्र में जैन कॉलेज गेट के पास हुई। हमलावरों ने उन्हें आठ गोलियां मारीं और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, राम कुमार सिंह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका बेटा राजेश कार में बैठकर उनका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान राम कुमार सिंह गैरेज का ताला बंद कर रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल राम कुमार सिंह को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2015 में हुए थे सेवानिवृत्त

बिहिया के डुमरिया गांव निवासी राम कुमार सिंह कस्टम विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वह वर्ष 2015 में भागलपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे और बिहार क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हत्या के कारणों का पता नहीं

तीन हमलावरों द्वारा आठ गोलियां मारकर हत्या किए जाने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   सीएम योगी के जन्मदिन पर दिग्गजों ने ऐसी दी शुभकामनाएं,जानिए क्या कहा?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *