चार दरिंदों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

चार दरिंदों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

देवरिया। कपरवार क्षेत्र में दरिंदगी की हदें पार करते हुए चार की संख्या में आए लोगों ने एक बगीचे से महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी तलाश के बाद महिला करीब दो घंटे बाद एक ईंट भट्ठे के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। आरोपी कार्यक्रम में आए थे। जहां से महिला को अगवा कर लिए।

rajeshswari

क्षेत्र के एक बगीचे में सोमवार शाम को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सभी लोग डीजे पर थिरकते हुए मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी बीच चार लोग मौका देखकर महिला को उठा ले गए। जहां सभी ने एक ईंट भट्ठा स्थित पथेरी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महिला सात बजे अचानक गायब हुई और काफी तलाश के बाद करीब दो घंटे बाद पथेरी में मिली। बदहवास महिला होश में आई तो उसने डायल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची।

जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। इसी दौरान किसी ने महिला की बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि किन-किन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में उसके पति और बच्चे बदहवास हैं।

हालांकि,मामले में सुलह-समझौता को लेकर पंचायत भी होना बताया जा रहा है। बगीचे में करीब 15-20 वर्ष से कुछ परिवारों ने डेरा डाला है। छह माह पूर्व भी एक युवती से ऐसी ही घटना हुई थी।
कोट-
यह मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया डीजे पर नाचने के दौरान विवाद होने की भी बात कही जा रही है। महिला के आरोप की जांच कराई जा रही है। घटना में सत्यता होगी तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   अपने फैन का दुःख सुनकर खुद को रोक ना पाए वरुण धवन,उठाया ऐसा कदम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *