ललितपुर में चलती कार में छात्रा से गैंगरेप का आरोप, 5 घंटे तक घुमाने के बाद स्टेशन पर छोड़कर फरार

ललितपुर में चलती कार में छात्रा से गैंगरेप का आरोप, 5 घंटे तक घुमाने के बाद स्टेशन पर छोड़कर फरार

   ललितपुर (जनवार्ता) ।  ललितपुर जिले में एक छात्रा ने गांव के ही युवक समेत तीन लोगों पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


पीड़िता के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर के बाहर दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला बादल राजा वहां पहुंचा और जरूरी बात करने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। परिचित होने के कारण छात्रा उसके साथ चली गई।


आरोप है कि आरोपी कार को हाईवे से बिरधा, जाखलौन होते हुए बंदरगुड़ा और पंप कैनाल मार्ग की ओर ले गए। रास्ते में बादल राजा और उसके साथी सुरेंद्र सेन ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी कार चलाता रहा।


पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे करीब पांच घंटे तक अलग-अलग रास्तों पर घुमाते रहे। रात करीब 11 बजे उसे ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसने मोबाइल से अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन रात में रेलवे स्टेशन पहुंचे और छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे।
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह शाम को घर लौटीं तो बेटी घर पर नहीं थी। पड़ोसियों से पता चला कि गांव का युवक उसे कार में अपने साथ ले गया है। देर रात बेटी के फोन के बाद घटना की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बादल राजा का घर पीड़िता के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर है, जबकि दूसरा आरोपी सुरेंद्र सेन पास के गांव का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि मामले में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। ग्रामीण क्षेत्र होने और संबंधित मार्गों पर कैमरे नहीं होने से तकनीकी साक्ष्य जुटाने में कठिनाई आ रही है।

इसे भी पढ़े   चोरी की ई-रिक्शा संग तीन चोर गिरफ्तार

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *