बाइक और टाटा मैजिक मे आमने सामने की टक्कर

बाइक और टाटा मैजिक मे आमने सामने की टक्कर

सोनभद्र। घोरावल शिवद्वार मार्ग पर नगर के प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया मोड़ पर शुक्रवार को बाइक और टाटा मैजिक मे आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे मे दो लोग घायल हो गए। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक रिंकू तथा साथ में उसके चाचा कृष्ण कुमार निवासीगण ग्राम गढ़वा जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) बाइक पर सवार होकर साग सब्जी खरीदने के लिए घोरावल गए थे। सब्जी खरीद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें रिंकू के पैर में चोट आई। वह घायल हो गया। मैजिक में सवार कमला के हाथ व मुंह मे चोट आई। दोनो घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   'ऑपरेशन टनल' पर कांग्रेस के ट्वीट पर बढ़ा बवाल,BJP बोली-तुम्हारी राजनीतिक कब्र…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *