वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, होमगार्ड की मौत

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, होमगार्ड की मौत

सोनभद्र (जनवार्ता)। वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट के सामने हुए सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी रामसूरत यादव (55) पुत्र रामधनी यादव के रूप में हुई है।

rajeshswari

बताया गया कि रामसूरत यादव पुलिस चौकी लोढ़ी पर बीती रात्रि ड्यूटी में तैनात थे। आशंका है कि भोर में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थान पहले से ही “किलर रोड” के रूप में कुख्यात है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   मायावती ने अखिलेश के धरने को लेकर योगी सरकार को घेरा,योगी को कहा तानाशाह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *