गाजियाबाद: सुनंदा शर्मा के लाइव शो में स्टेज पर कूदा छात्र, कान पकड़कर मांगी माफी

गाजियाबाद: सुनंदा शर्मा के लाइव शो में स्टेज पर कूदा छात्र, कान पकड़कर मांगी माफी

सिंगर ने भी कर दिया माफ

गाजियाबाद (जनवार्ता)। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में 3 अप्रैल 2026 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘तत्व 2026’ के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के परफॉर्मेंस में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया। कार्यक्रम के बीच एक छात्र शिवांग पांडे ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक स्टेज पर कूद लिया और सिंगर के पैर छूने की कोशिश की। इस अचानक हरकत से सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं, उनकी जोरदार चीख निकल गई और उन्होंने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने छात्र को स्टेज से हटाया और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते पूरा कार्यक्रम बीच में ही रद्द कर दिया गया।

rajeshswari

घटना के कुछ घंटों बाद छात्र शिवांग पांडे ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी। वीडियो में कान पकड़ते हुए उन्होंने कहा, “नमस्ते सुनंदा मैम, मैं शिवांग पांडे हूं, आरकेजीआईटी कॉलेज का छात्र। मैं वही लड़का हूं जिसने कल आपके इवेंट में स्टेज पर पैर छूने की कोशिश की। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था, सिर्फ सम्मान जताना चाहता था। सॉरी मैम।”

सुनंदा शर्मा ने भी छात्र की माफी स्वीकार कर ली। एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि छात्र का इरादा गलत नहीं था, लेकिन प्यार जताने का तरीका गलत हो गया। सुनंदा ने कहा, “मेरा रिएक्शन भी काफी तेज था क्योंकि हम इसकी तैयारी में नहीं थे। कई बार फैंस प्यार दिखाने का गलत तरीका चुन लेते हैं, जिससे किसी को डर या असुविधा नहीं होनी चाहिए। मैंने छात्र को पूरी तरह माफ कर दिया है और कॉलेज प्रशासन से अपील करती हूं कि उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए।”

इसे भी पढ़े   स्मार्ट मीटर को लेकर सख्त हुए मंत्री, जबरन मीटर बदलने पर निलंबन की चेतावनी

सुनंदा ने आगे कहा कि वे खुद भी डर गई थीं, लेकिन अब सब ठीक है। उन्होंने छात्र और अन्य प्रशंसकों को सलाह दी कि आगे से सेलिब्रिटी के प्रति सम्मान जताने का सही और सुरक्षित तरीका अपनाएं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *