ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों को वुजू में हो रही दिक्कत पर SC का अहम निर्देश

ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों को वुजू में हो रही दिक्कत पर SC का अहम निर्देश

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों को वुजू में हो रही दिक्कत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मस्जिद कमिटी की याचिका में कहा गया है कि वजूखाना कोर्ट के आदेश पर बंद है। रमान के दौरान नमाजियों की बड़ी संख्या के चलते समस्या हो रही है। कोर्ट ने पूछा कि इंतजाम कहां किया जा सकता है। मस्जिद कमिटी के वकील हुजैफा अहमदी ने कहा कि ये प्रशासन पर छोड़ दिया जाए। हम कोई सुझाव नहीं देना चाहते।

rajeshswari

कोर्ट ने हुजैफा अहमदी और यूपी के लिए पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से 5 मिनट के लिए आपस में बात कर समाधान के लिए कहा है. मेहता ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात करनी होगी। जल्द समाधान कर लिया जाएगा। हुजैफा ने कहा कि वहां पास में फिलहाल मोबाइल वाशरूम की व्यवस्था कर दें,यह भी फिलहाल काफी होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के कलेक्टर को मंगलवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मुसलमानों के लिए ‘वुजू’ सुविधाएं प्रदान करने के लिए बैठक करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया।

इसे भी पढ़े   आप पर भरोसा इतना कि झुनझुने की गुंजाइश भी नहीं बची
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *