रामगढ़ बाजार में अर्धविक्षिप्त युवक की निर्मम हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

रामगढ़ बाजार में अर्धविक्षिप्त युवक की निर्मम हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

सोनभद्र (जनवार्ता)! पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बाजार में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मेन सड़क पर शहजादा साहब इंटर कॉलेज के गेट के पास एक अर्धविक्षिप्त युवक का शव मिला। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मंगरू के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दस वर्षों से रामगढ़ बाजार क्षेत्र में भिक्षाटन कर जीवन यापन कर रहा था। सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे उसका रक्तरंजित शव देखा, जिसके बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पन्नूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों ने चोरी की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया हो। बताया जा रहा है कि मृतक के पास कुछ सामान भी मौजूद था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   Diesel Car खरीदना होगा और महंगा? Nitin Gadkari करने जा रहे ये बड़ा गंभीर काम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *