ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले जज का बरेली तबादला

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले जज का बरेली तबादला

वाराणसी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में वाराणसी के कई न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का तबादला बरेली किया गया है।

rajeshswari

प्रदेश भर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के तबादले में वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का नाम भी शामिल है।

कुछ दिन पहले ही उन्हें धमकी भरा पत्र मिला था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी तबादला आदेश में स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में चार जुलाई 2022 तक अपना प्रभार सौंपना होगा। इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से सोमवार को जारी की गई है।

इसे भी पढ़े   ऐसी जगह जहां मरने के बाद भी घर वाले कराते हैं शादी,निभाई जाती हैं पूरी रस्‍में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *