टैगोर जयंती पर नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को

टैगोर जयंती पर नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को

कोलकाता (जनवार्ता)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। खास बात यह है कि यह समारोह रवींद्र जयंती के अवसर पर होगा, जिसे बंगाल की सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।

rajeshswari


भाजपा नेताओं के अनुसार, यह केवल सत्ता परिवर्तन का कार्यक्रम नहीं बल्कि “नए बंगाल” की शुरुआत का प्रतीकात्मक अवसर भी होगा। राज्य में लंबे समय तक वामपंथी दलों और बाद में तृणमूल कांग्रेस के शासन के बाद भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है।


प्रधानमंत्री Narendra Modi ने चुनाव प्रचार के दौरान ही इस तारीख का संकेत दिया था। बैरकपुर की एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा था कि 4 मई को नतीजे आने के बाद वह फिर बंगाल आएंगे और भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने Rabindranath Tagore के विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा बंगाल बनाना चाहती है “जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे।


इधर, सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया भी तेज हो गई है। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मंगलवार को दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को परिणामों की आधिकारिक गजट अधिसूचना सौंपेंगे। इसके बाद 6 मई को राज्यपाल को औपचारिक जानकारी दी जाएगी।


संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल Mamata Banerjee को इस्तीफा देने के लिए आमंत्रित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के शपथ ग्रहण तक उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया जा सकता है, ताकि प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो।

इसे भी पढ़े   विद्युत संविदा कर्मी विश्व सुंदरी पुल पर साइकिल खड़ी कर गंगा में कूदा,तलाश जारी


भाजपा सूत्रों का कहना है कि रवींद्र जयंती की तारीख सोच-समझकर चुनी गई है। बंगाल में यह दिन सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है और Rabindranath Tagore की विरासत बंगाली अस्मिता का अहम हिस्सा मानी जाती है। ऐसे में भाजपा इस अवसर के जरिए राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक संदेश देने की भी कोशिश कर रही है।
सरकारी स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है, जबकि आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *