बिहार में 6 पीपा पुल बनेंगे, 3 जिलों को राहत

बिहार में 6 पीपा पुल बनेंगे, 3 जिलों को राहत

पटना, (जनवार्ता)। बिहार में गंगा नदी के आर-पार आवागमन आसान बनाने के लिए राज्य परिवहन विभाग ने छह पीपा पुल बनाने की योजना बनाई है। ये पुल पटना, भोजपुर और वैशाली जिलों में बनाए जाएंगे।
सबसे अधिक चार पीपा पुल पटना में बनेंगे, जबकि भोजपुर और वैशाली में एक-एक पुल का निर्माण होगा। पटना में कच्ची दरगाह, ग्यासपुर और दानापुर क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। वैशाली के चकौशन में भी पीपा पुल बनाया जाएगा। भोजपुर में टेंडर जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सरकार का कहना है कि इन पुलों से गंगा पार रहने वाले लोगों की आवाजाही आसान होगी। किसानों को खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और नाव पर निर्भरता घटेगी। साथ ही बड़े पुलों पर जाम की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, पीपा पुल बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   IPL 2026: धोनी के बिना उतरी चेन्नई को राजस्थान ने 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों में फिफ्टी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *